बालोद| आदिवासी हल्बा समाज ने ग्राम डेगरापार में शक्ति दिवस मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, जिसे फत्तू राम नागेन्द्र ने किया। कार्यक्रम में हल्बा समाज के ग्राम प्रमुख हेमंत केराम, किसन कुमार ठाकुर के कामता नागेन्द्र, शिवभगत अंधिया, देशूराम अंधिया, दादूराम कृपाल, जिवराखन अंधिया, पुरन नागेन्द्र, महाबीर कृपाल, समय लाल अंधिया, सीता राम नागेन्द्र, श्याम लाल नागेन्द्र, कुलेश्वरी केराम आदि मौजूद रहे।


