कांके का न्यूनतम पारा 4 डिग्री पर पहुंचा
झारखंड में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। रांची जिले में कांके का न्यूनतम पारा 4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार रांची जिले में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री रिकार्ड किया गया। 6 जिलों का न्यूनतम तापमान भी 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 18 दिसंबर को राज्य के पांच जिले गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग और लातेहार जिले में शीत लहर चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, हजारीबाग और लातेहार में 20 दिसंबर तक शीत लहर चलने की संभावना है। राज्य के कई जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट भी आ सकती है। चाईबासा में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 28 डिग्री
मौसम विभाग के अनुसार, चाईबासा जिले में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 28 डिग्री रिकार्ड किया गया। इसके अलावा रांची जिले के अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। सुबह व शाम में कोहरा-धुंध छाया रहेगा। वहीं दिन में मौसम शुष्क रहेगा। रात में कनकनी रहेगी। उत्तरी-पश्चिमी हवाओं की वजह से ठंड में उतार चढ़ाव जारी है।


