आज प्रात: 6 बजे से मोरहाबादी में वाहनों की नो इंट्री

राजधानी के मोरहाबादी मैदान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (सीजीएल) में सफल 2000 से अधिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देंगे। नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को लेकर मंगलवार को यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। रांची के ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। जारी आदेश के मुताबिक सुबह 6 से कार्यक्रम समाप्ति तक मोरहाबादी की ओर निजी वाहनों के परिचालन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। वहीं सुबह 6 से रात 10 बजे तक शहर में भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। इस दौरान चालक रिंग रोड से होकर गंतव्य के लिए रवाना होंगे। शहर में नो इंट्री का समय पूर्व की तरह रहेगा। बताया गया कि एसएसपी आवास, राजकीय अतिथिशाला से होकर रेडक्रॉस भवन मार्ग से मोरहाबादी मैदान तक सामान्य वाहन का परिचालन वर्जित रहेगा। आयोजन स्थल तक कार्यक्रम को लेकर दो व चार पहिया वाहन से पहुंचनेवाले लोगों के लिए वाहन पड़ाव रांची कॉलेज फुटबॉल मैदान, सेना के मैदान, टीआरआई मंदिर मैदान चिह्नित किए गए हैं। कार्यक्रम में आने वाले तीन जगह पार्क कर सकेंगे वाहन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मोरहाबादी पहुंचने वाले वाहन सवार को गाड़ी खड़ी करने के लिए 3 जगह पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वाहन सवार मोरहाबादी स्थित रांची कॉलेज के फुटबॉल मैदान के अलावा आर्मी मैदान व टीआरआई मैदान में गाड़ी पार्क कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *