आज सफाई नहीं होगी तो करेंगे आंदोलन : गंगोत्री

कुड़ू| शारदीय नवरात्र 22 सितंबर को कलश स्थापना के साथ प्रारंभ हो जाएगी। दुर्गा पूजा को लेकर कुडू थाना क्षेत्र के दर्जनों जगहों पर पंडाल निर्माण कार्य जोरो से किया जा रहा है। मूर्तिकार मां दुर्गा के प्रतिमा को अंतिम रूप देने में लग गए है। वहीं केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति दुर्गा बाड़ी, मां अम्बे ब्लॉक चौक, मां शक्ति बस पड़ाव, जय माता दी नीचे स्टैंड सहित लावागाई, जीमा, सुकमार, ओपा, बड़की चांपी, सलगी, चंदलासो, कक्करगढ़, पंडरा, टाटी, कोलसिमरी, माराडीह सहित अन्य जगहों में दुर्गा पूजा की तैयारी जोरो पर है। कमेटी के सदस्य चंदा में जुटे है। वही सदस्य पंडाल निर्माण कार्य को तेजी से कराने में जुट गए है। दो दिनों बाद दुर्गा पूजा प्रारंभ होगा बावजूद इसके पूजा पंडालों के समीप कूड़े कचरा का अंबार पड़ा है। ब्लॉक चौक के समीप, दुर्गा बाड़ी के समीप, बस पड़ाव के समीप महीनों से गंदगी का अम्बर पड़ा हुआ है। लेकिन अभी तक प्रखंड प्रशासन, जिला प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सफाई पर कोई पहल नहीं की है। मामले पर पूर्वी क्षेत्र की जिप सदस्य गंगोत्री देवी ने कहा डीडीसी से सफाई की मांग की है। सफाई का आश्वाशन मिला है। उन्होंने कहा रविवार तक पूजा पंडालों के समीप गंदगी को नहीं हटाया गया तो आंदोलन किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *