आज सुबह 9 बजे से होगी कर्मियों की चुनावी रिहर्सल, 19 को थम जाएगा चुनाव प्रचार

अमृतसर | निगम चुनाव को लेकर चल रहे घमासान के बीच जांच के बाद 709 में से 53 नामांकन रिजेक्ट किए गए। सबसे अधिक वेस्ट हलका में 19 तो ईस्ट हलका में सबसे कम 3 नामांकन रिजेक्ट हुए हैं। वेस्ट से कांग्रेसियों ने 3 उम्मीदवारों के नॉमिनेशन रिजेक्ट होने के बाद धक्केशाही का आरोप लगाया है। वहीं रिटर्निंग अफसर संदीप मल्होत्रा ने बताया कि वार्ड 74 और 64 के प्रत्याशियों ने एफिडेविट में जानकारी छिपाई है। वार्ड 64 के प्रत्याशी सुरेंद्र चौधरी ने पुलिस में 3 पर्चा दर्ज होने की जानकारी एफिडेविट में दी, जबकि पुलिस से जो रिपोर्ट आई उसमें 17 मामले दर्ज हैं। वहीं प्रत्याशी का कहना है कि जिन 17 केसों की बात की जा रही उसमें 3 के ही ट्रॉयल कोर्ट में चल रहे, जबकि बाकी में पुलिस ने जांच के बाद पर्चा रद्द कर ​दिए हैं। कवरिंग कैंडीडेट के तौर पर उनके जीजा पवन कुमार ने नामांकन भरा था, लेकिन सेम मामले में उनका नामांकन रद्द किया गया है। नॉर्थ हलका से बीजेपी प्रत्याशी कपिल का आवेदन इसलिए रिजेक्ट किया गया कि उनकी पत्नी का नाम अवैध कब्जा में शामिल हैं। वार्ड-13 से आजाद महिला प्रत्याशी मीनाक्षी का आवेदन रिजेक्ट कर दिया गया, जिसने फॉर्म सही से नहीं भरा था। ^वार्ड-2 के प्रत्याशी को कोर्ट ने दोषी करार दिया था जबकि वार्ड-64 से जिसने नामांकन भरा, उसके खिलाफ 17 पर्चा दर्ज हैं, जबकि एफिडेविट में 3 का जिक्र किया है। वार्ड 74 में प्रत्याशी ने प्रपोजर का हस्ताक्षर ही नहीं कराया था। आरोप बेबुनियाद हैं कि धक्केशाही से नामांकन रद्द किया जा रहा। नॉमिनेशन जांच को लेकर कई टीमें लगाई गई हैं, जो बारीकी से चेक कर रहे थे। जिसके भी नामांकन में गड़बड़ियां मिली रिजेक्ट किए गए। वह किसी भी पार्टी या आजाद से ही क्यों न आवेदन किया हो। -संदीप मल्होत्रा, रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) नगर कौंसिल-पंचायतों के 30 वार्डों में 112 उम्मीदवार लड़ेंगे चुनाव भास्कर न्यूज | अमृतसर निगम चुनाव को लेकर 85 वार्डों में नामांकन वापस लिए जाने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 477 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं। सबसे ज्यादा साउथ हलका में 106 तो सबसे कम नॉर्थ में 87 कैंडीडेट रह गए हैं। नॉमिनेशन से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं के अंतिम दिन 179 ने नाम वापस लिए हैं। इनमें साउथ हलका से 39 तो सेंट्रल में सबसे कम 18 शामिल हैं। वहीं कांग्रेस के 3 प्रत्याशियों का नामांकन रद्द करने को लेकर चर्चा में आए वेस्ट हलका से 10 कैंडीडेट आमने-सामने हैं। यहां 38 ने नाम वापस लिए। स्क्रूटनी के बाद 656 मैदान में थे। जबकि नगर कौंसिल-पंचायतों के 30 वार्डों में 112 मैदान में बचे हैं। 39 ने नाम वापस लिए। स्क्रूटनी के बाद 151 मैदान में थे। बता दें कि कौंसिल मजीठा व पंचायत रइया में 1-1 सीटों पर उप-चुनाव होने हैं, यहां से 6-6 तो पंचायत बाबा बकाला व रजासांसी में 13-13 सीटों पर 44-44 कैंडीडेट आमने-सामने हैं। अजनाला नगर पंचायत में 2 सीटों पर उप-चुनाव होने हैं, जिसके लिए 12 प्रत्याशी ताल ठोंके रहे। निगम व नगर पंचायत-कौसिलों समेत कुल 589 मैदान चुनाव लड़ेंगे। गौर हो कि नाम वापसी के साथ ही चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए। प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है जो 19 दिसंबर शाम को ​थम जाएगा। निगम चुनाव को लेकर कर्मियों को ट्रेनिंग देने के लिए 5 हलका अधीन आते वार्डों में स्ट्रॉग रूम बनाए जा चुके हैं। इनमें साउथ हलका के आते वार्डों के लिए माई भागो पॉलिटेक्निक कॉलेज, सेंट्रल के लिए सर्कुलर रोड स्थित नर्सिंग कॉलेज, वेस्ट हलका के लिए पॉलिटेक्निक कॉलेज छेहर्टा, नॉर्थ हलका के लिए टाउन हॉल स्थित सारागढ़ी मेमोरियल और ईस्ट के लिए बीबीकेडीएवी कॉलेज लॉरेंस रोड में बनाया गया है। 15 दिसंबर को सुबह 9 बजे से रिहर्सल के लिए बुलाया गया है। निगम चुनाव को लेकर नामांकन चिन्ह जारी किए जाने के बाद प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों संग डोर-टू-डोर कैंपेन शुरू कर दिया है। इसके अलावा पोस्टर-बैनर व अन्य माध्यमों से प्रचार हो रहे। 19 दिसंबर को चुनाव प्रचार थम जाएंगे। बता दें कि चुनाव आयोग ने 140 तरह के सिंबल जारी किए थे। जिसमें अपनी मर्जी के मुताबिक आजाद प्रत्याशियों को सिंबल लेने की छूट थी। नॉमिनेशन फॉर्म में ही 3 कॉलम बनाए गए थे। जिसमें प्रत्याशी पहला-दूसरा-तीसरा ऑप्शन टिक कर सिंबल मनमुताबिक ले सकता था। दोपहर 3 बजे बाद सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का आवंटन कर दिया गया। चुनाव आयोग की तरफ से जो चुनाव चिन्ह दिए गए उनमें हवाई जहाज, एसी, आलमारी, सेब, ऑटो रिक्शॉ, चिड़ी-ब्ल्ला, गुब्बारा, बॅल्ला, बैटरी चार्जर, चूड़ियां, बैट्समैन, बेंच, साइकल पंप, दूरबीन, ब्लैक बोर्ड, किस्ती, संदूक, ब्रेड टोस्टर, डोर बेल, ड्रिल मशीन, डंबल, अर्थेन लैंप, ईयर रिंग, बिजली के पोल, लिफाफा बांसुरी, फुटबाल व अन्य शामिल हैं। रिटर्निंग अफसर कम डीडीपीओ संदीप मल्होत्रा ने बताया कि सिंबल अलॉट करने का काम कंपलीट किया जा चुका है। चुनाव चिन्ह इतनी अधिक संख्या में थे कि हर कैंडीडेट को उनके मनमुताबिक सिंबल मिले हैं। सुरिंदर चौधरी। भास्कर न्यूज | अमृतसर उम्मीदवारों के नामांकन रद्द होने के बाद कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री डॉ. राजकुमार वेरका ने आप सरकार पर धक्केशाही के आरोप लगाए हैं। वहीं वेस्ट के आप विधायक डॉ. जसबीर संधू ने कहा कि कांग्रेसियों को अपनी हार दिख रही है इसलिए पूरे कागज ही जमा नहीं करवाए। डॉ. वेरका ने कहा कि सरकार की हर चाल नाकाम साबित होगी। डरी हुई सरकार जेतू प्रत्याशियों के आवेदन रद्द कराने पर तुली हुई थी। लेकिन वार्ड 64 से आजाद प्रत्याशी नीतू टांगरी ने कांग्रेस को समर्थन दिया है। हमारे बैनर-झंडे लेकर वह प्रचार-प्रसार कर सकती हैं। वहीं वार्ड नंबर 2 में अरुण जोशी का नामांकन रद्द किया गया, लेकिन कवरिंग कैंडीडेट मैदान में हैं। जबकि वार्ड-74 से मनदीप कौर निवासी कोट खालसा आजाद कैंडीडेट ने कांग्रेस को अपना समर्थन दिया है। वहीं विधायक संधू ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशियों ने हार के डर से कागज पूरे जमा नहीं करवाए। इनको आगे भी अपनी हार दिख रही है। यह पता है कि आप का मेयर बनने जा रहा है। हलका वेस्ट की सभी 20 सीटें आप के खाते में आ रही हैं। अपनी गलती का ठीकरा आप सरकार पर फोड़ रहे हैं। अब क्या, हारने वाले प्रत्याशियों से कांग्रेस में शामिल होने के लिए समर्थन लिया है। ऐसे लोगों का क्या वजूद जो पहले कांग्रेस में गए फिर आप में आए और गलतियों के कारण बाहर कर दिया गया। पहले शामिल नहीं कराया गया। अब हार नजर आई तो कांग्रेस ने अचानक ही समर्थन भी दे दिया। वार्ड 2 से कांग्रेस प्रत्याशी अरुण जोशी को कोर्ट से सजा सुनाई जा चुकी है। उन्होंने कंप्लायंस फाइल कोर्ट में जमा नहीं करवाई है, जबकि जोशी का कहना है कि धरना-प्रदर्शन के मामले में उनके समेत 21 पर 2010 में पुलिस ने धारा-188 व 283 के तहत पर्चा दर्ज किया था। जिसमें 200 रुपए जुर्माना लगाते हुए दोषी करार दिया, लेकिन इसकी अपील एडिश्नल सेशन जज के यहां की थी। जिस पर बीते 5 जून 2015 को जुर्माना माफ करते हुए बरी कर दिया। सारी फाइल आवेदन करते समय लगाई है। ऐसा प्रतीत होता है कि रिटर्निंग ऑफिसर व उनकी टीम को दस्तावेज चेक करने नहीं आते या फिर साजिशन सबकुछ किया गया। हाईकोर्ट में केस करेंगे जिसका जवाब जिम्मेदारों को देना होगा। वहीं वार्ड 74 में कांग्रेस प्रत्याशी सुरजीत कौर ने प्रपोजर का दस्तखत नहीं कराए थे जिस कारण नामांकन रद्द किया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *