कार की टक्कर से बाइक सवार पुलिस कांस्टेबल जख्मी

भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना मजीठा की पुलिस ने बाइक सवार पुलिस कांस्टेबल को टक्कर मारकर घायल करने के मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गुरमेज सिंह निवासी भोलेके ने बताया कि वह थाना बी-डिवीजन में बतौर कांस्टेबल तैनात है। 7 दिसंबर को वह अपनी डयूटी खत्म करके अपने बाइक पर सवार होकर घर की ओर जा रहा था। जब नजदीक गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा साहिब सोहिया कलां संगतपुर रोड पहुंचा तो शाम 4 बजे एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर घायल हो गया, जिसे आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। टक्कर मारने वाला चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *