भाजपा ने पहले जीत चुके 9 उम्मीदवारों पर फिर खेला दांव

शिवराज द्रुपद | अमृतसर “नया 9 दिन, पुराना 100 दिन’ की कहावत को चरितार्थ करते हुए भाजपा ने नगर निगम चुनाव में पहले चुनाव जीत चुके उम्मीदवारों पर फिर दांव खेला है। हालांकि इसमें और भी कई लोग शामिल हैं, जो पहले चुनाव लड़े लेकिन जीत नहीं सके। खैर, पहले विजेता रहे 9 उम्मीदवारों पर पार्टी ने फिर भरोसा जताया है। अमन ऐरी जो कि वार्ड 6 (पहले की 8) से चुनाव लड़ रहे हैं। वह 2 बार चुनाव लड़कर जीत चुके हैं, अब तीसरी पारी खेलने को मैदान में हैं। अरविंद शर्मा वार्ड 80 (पहले की 85) से मैदान में हैं। वह एक बार पहले भी चुनाव लड़कर जीत चुके हैं। अब दूसरी बार पारी खेल रहे हैं। रजनी शर्मा वार्ड 78 (पहले की 82) से मैदान में हैं। उनके पति अविनाश शैला बीते चुनाव में बंपर वोट से जीते थे। इस बार सीट रिजर्व होने से रजनी मैदान में हैं। कई सीटें रिजर्व होने पर पहले जीत चुके पार्षदों की पत्नियां मैदान में हैं। मीनू सहगल मीनू सहगल वार्ड 62 से 5वीं बार मैदान में हैं। वह पहले 4 बार चुनाव लड़ीं और 3 बार जीत चुकी हैं। इसी तरह से रमा महाजन वार्ड 30 (बीते चुनाव की 26) से मैदान में हैं। रमा जब 65 वार्ड होती थीं तो 46 नंबर से चुनाव लड़ीं और जीती थीं। पिछली बार वह मैदान में नहीं उतरीं। लेकिन इस बार पार्टी ने फिर उनको मौका दिया है। रिशु मदान वार्ड 33 (पहले की 32) से चुनाव लड़ रही हैं। उनके पति राजेश मदान एक बार चुनाव लड़कर जीत चुके हंै। इस बार सीट रिजर्व होने के कारण रिशु को मैदान में उतरना पड़ा है। इसी तरह से रजनी महाजन वार्ड 61 (पहले की 51) से मैदान में हैं। उनके पति बलदेव राज बग्गा 2 बार चुनाव लड़कर जीत चुके हैं। सीट रिजर्व होने के कारण उन्होंने अपनी पत्नी को मैदान में उतारा है। उमा जौली वार्ड 65 (पहले की 2) से चुनाव लड़ रही हैं। उनके पति राज कुमार जौली 2 बार चुनाव लड़ चुके हैं और एक बार जीते भी। इसके अलावा ममता जौली वार्ड 67 (पहले की 55) से चुनाव लड़ रही हैं। उनके पति अविनाश जौली 5 बार चुनाव लड़े और हर बार जीते।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *