आठ साल से लगा​तार नि:स्वार्थ काम करती आ रही है दिव्यांग और महिलाओं की बनी टीम

जनसरोकार से जुड़े मामलों पर नि:स्वार्थ भाव से काम करने की बात आती है तो स्वच्छ भारत अभियान माँ छिन्नमस्तिका ट्रस्ट, गोला को देखा जा सकता है। दिव्यांग और महिलाओं के साथ बना यह ट्रस्ट पिछले आठ वर्ष से निरंतर स्वच्छता अभियान चला रहा है। अब यह ट्रस्ट रामगढ़ जिला से होते हुए हजारीबाग, बरही, चौपारण, शेरघाटी, औरंगाबाद, सासाराम, कुंदरा, मोहनीय, चंदोली, वाराणसी, गोपीगंज, प्रयागराज कुंभ पहुंचेगी। इस मार्ग पर ट्रस्ट द्वारा सार्वजनिक स्थल की सफाई करते हुए आगे बढ़ेगी। कुंभ स्थल परिसर में सफाई अभियान चलाए के बाद यहां पूरी टीम प्रयागराज संगम स्थल में स्नान के बाद अयोध्या मंदिर पहुंचेगी और दर्शन कर पुनः वापस गोला रामगढ़ लौटेगी। स्वच्छ भारत अभियान माँ छिन्नमस्तिका ट्रस्ट, गोला के संस्थापक अमर कुमार कुशवाहा बताते है कि ट्रस्ट और अभियान को सरकार या किसी संस्थान द्वारा किसी प्रकार का कोई सहयोग नही है। बावजूद इसके ट्रस्ट के पूरी टीम के मनोबल के साथ यह ट्रस्ट पिछले आठ साल से सफाई अभियान चला रहा है। जिसमें सफाई करने के बाद आम लोगों द्वारा मिलने वाले सहयोग से ही यह अभियान चल पा रहा है। ट्रस्ट के सचिव दिव्यांग सुदेश महतो बताते है कि ट्रस्ट के शुरुआत के दिनों एक एक मित्र प्रीतम मुंडा द्वार छोटा हाथी वाहन दिया गया। ऐसे ही एक अन्य व्यक्ति द्वारा ठेला भी उपलब्ध करवाया गया है। जिसके माध्यम से क्षेत्र में लगातार स्वच्छता और सफाई अभियान पिछले आठ वर्ष से चल रहा है। ट्रस्ट के संस्थापक समर कुमार कुशवाहा बताते है कि वह 2001 में वह अपने निवास स्थल गोला गरवाटांड़ से मुंबई गए। यहां एक जैन धर्मशाला में सफाई कर्मी के रुप में दो वर्ष तक काम किया। जिसके बाद वह 2003 में वापस गोला आ गए। जिसके बाद अपने गोला क्षेत्र में चारो ओर फैले गंदगी के अंबार को देखकर मन विचलित होने लगा। जिसके बाद इसी तरह की सोच रखने वाले एक साथ ट्रस्ट के अध्यक्ष रंजीत महतो उर्फ बुलेट सहित अन्य साथी मिले और इस ट्रस्ट की शुरुआत 27 सितंबर 2017 में की। ट्रस्ट के अध्यक्ष रंजीत महतो के निधन के बाद उनकी पत्नी दिव्यांग मीणा देवी भी जुड़ गई। ट्रस्ट में संस्थापक अमर कुमार कुशवाहा, सचिव दिव्यांग सुदेश महतो, मीना देवी, तानु साव, निशा देवी, सुनीता देवी, मधु महतो, देवंती देवी, सुमित्रा देवी व माला महतो शामिल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *