आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रवेश परीक्षा 1 मार्च को

सुकमा| शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 1 मार्च को आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक दो घंटे की होगी। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग हेमंत कुमार सिन्हा ने बताया कि कोंटा, सुकमा एवं छिंदगढ़ में संचालित विद्यालयों के लिए कक्षा 5वीं में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्र-छात्राएं पात्र हैं। इच्छुक अभ्यर्थी https:// eklavya. cg.n ic.in/ पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *