जल जीवन मिशन: लोगों को पेयजल का महत्व बताया

सुकमा| जल जीवन मिशन के तहत सुकमा जिले में जनभागीदारी के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कलेक्टर अमित कुमार के निर्देशन में ग्राम पंचायत नीलावरम में ग्राम सभा आयोजित कर स्वच्छ पेयजल के महत्व व योजना के लाभ बताए गए। बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुति, जल रैली और प्रतिज्ञा समारोह के माध्यम से ग्रामीणों को जोड़ा गया। वहीं छिंदगढ़ ब्लॉक के ग्राम सगुनघाट में जल अर्पण कार्यक्रम, प्रभात फेरी, जल गुणवत्ता जांच प्रशिक्षण और हर घर जल उत्सव आयोजित हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *