आदर्श सिंह को प्रचार प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई

राजनांदगांव| राजपूत छात्रावास भवन कोटा रायपुर में विगत दिनों केन्द्रीय कार्यकारिणी की पहली बैठक हुई। महासभा के अध्यक्ष बजरंग सिंह बैंस ने कहा समाज को नई दिशा देने शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन, करियर सहित सामूहिक विवाह जैसे विषयों पर काम होगा। अगले तीन वर्षों के लिए कार्यों को गति देने के लिए विभिन्न प्रकोष्ठों में सदस्यों का मनोनयन किया गया। राजनांदगांव जोन के प्रभारी के रूप में महासभा के कोषाध्यक्ष नीरज सिंह क्षत्रिय को जिम्मेदारी दी गई। महासभा के प्रचार सचिव डॉ. जितेंद्र सिंह बनाए गए। राजनांदगांव उपसमिति के निर्वाचित उपसचिव ठा. आदर्श सिंह को महासभा का मीडिया प्रमुख नियुक्त किया गया। महासभा की पूर्व महिला सचिव छाया ठाकुर को केंद्रीय निर्णायक सदस्य की जिम्मेदारी दी गई। शौर्य प्रशिक्षण खेलकूद समिति में पृथ्वीराज चौहान को सदस्य बनाया गया। इन नियुक्तियों से राजनांदगांव उपसमिति में उत्साह है। जानकारी महासभा मीडिया प्रमुख ठा. आदर्श सिंह ने दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *