मंदिर प्रांगण में महा रुद्राभिषेक 21 को

नर्मदा| सावन के दूसरे सोमवार 21 जुलाई को नर्मदा मंदिर प्रांगण में सामूहिक महा रूद्राभिषेक होगा। राष्ट्र के साथ सर्वजन कल्याण की भावना को लेकर यह आयोजन किया गया है। आचार्य पं. सूरज उपाध्याय ग्राम सहसपुर (साल्हेवारा), वैदिक ब्राह्मण पं. विकेश शास्त्री ग्राम चकनार, पं. रविन्द्र तिवारी ग्राम खारा, मां नर्मदा मंदिर के पुजारी पं. कोमल दुबे वैदिक मंत्रों के साथ महा रूद्राभिषेक, वेदी पूजन व हवन कराएंगे। कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए सहयोग राशि रखी गई है। पूजन सामग्री की पूरी व्यवस्था आचार्य करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *