चकनार गांव के शिव मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव मनाया

भास्कर न्यूज | नर्मदा ग्राम चकनार के शिव मंदिर में आयोजित प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव भक्तिभाव और उल्लास से परिपूर्ण रहा। वैदिक परंपरा और विधि-विधान के अनुसार चल रहे अनुष्ठान में बड़ी संख्या में ग्रामवासी श्रद्धा के साथ शामिल हुए। अनुष्ठान कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ। इस महोत्सव में भगवान शिव की भव्य बारात निकाली गई, जिसमें ग्रामवासी शिवगण बनकर उत्साहपूर्वक शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों और भजन मंडली के साथ निकली बारात ने सम्पूर्ण ग्राम को शिवमय बना दिया। पूजन क्रम में वेदी पूजन के साथ-साथ जलाधिवास, अन्नाधिवास, फलाधिवास एवं शयनाधिवास जैसे वैदिक अनुष्ठानों को श्रद्धापूर्वक सम्पन्न किया गया। वैदिक आचार्य पं.सूरज उपाध्याय सहसपुर, पं.विकेश दुबे चकनार एवं पं.शंकर तिवारी पगबंधी के मार्गदर्शन में समस्त कर्मकांड विधिवत संपन्न हुआ। प्रधान यजमान जगदीश जंघेल ने परिवार सहित पूरे भाव और भक्ति से पूजन अनुष्ठान में भाग लिया। इस आयोजन में ग्रामवासियों की सक्रिय सहभागिता रही। भजन-कीर्तन भी हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *