भगवान सत्यनारायण की पूजा के साथ सावन उत्सव शुरू

राजनांदगांव| शहर के बसंतपुर क्षेत्र स्थित भवानी नगर में समाज सेवी महिलाओं ने श्रमिक महिलाओं के साथ भगवान सत्यनारायण की पूजा कर सावन उत्सव का शुभारंभ किया। समाजसेवी व अधिवक्ता तिवारी के निवास स्थान भवानी नगर में श्रमिक महिलाओं ने भगवान सत्यनारायण की पूजा की। पुरोहित राजाराम शास्त्री के सान्निध्य में वैदिक मन्त्रोच्चार के बीच यज्ञ-हवन में आहुति प्रदान की। महिलाओं ने सावन उत्सव की शुरुआत एक दूसरे को हरी चूड़ियां प्रदान कर की। गुरु पूर्णिमा का पर्व भी धूमधाम से मनाया गया। समाज सेवी शारदा तिवारी ने महिलाओं को बताया कि सनातन धर्म के वैदिक वांग्मय 4 वेद 18 पुराण 108 उपनिषद सहित पंचम वेद महाभारत के रचयिता भगवान वेद व्यास की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को यह पर्व मनाया जाता है। इस दिन गुरुजनों की पूजा की भी जाती है। उन्होंने बताया कि यह पर्व जिसने हमें सद ज्ञान दिया उन गुरुओं के प्रति आभार प्रकट करने का पर्व है। सावन उत्सव की शुरुआत सहित गुरु पूर्णिमा पर्व पर आयोजित इस पूजा अर्चना कार्यक्रम में आशा यादव, गीता साहू, बसंती यादव, लता यादव मौजूद रहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *