जामताड़ा | नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर आशा गुप्ता की जीत के पीछे कई महत्वपूर्ण कारण माने जा रहे हैं। सबसे पहला कारण उनका और उनके पति तरुण गुप्ता का लंबे समय से सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में पहचान बनाना रहा। उन्होंने क्षेत्र में सामाजिक कार्यक्रमों में भागीदारी और लोगों से लगातार संपर्क बनाए रखकर मजबूत जनाधार तैयार किया, जिसका सीधा लाभ उन्हें चुनाव में मिला। दूसरा प्रमुख कारण उनके पति तरुण गुप्ता का भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा सक्रिय राजनीतिक चेहरा होना माना जा रहा है। राजनीतिक अनुभव का फायदा चुनाव प्रचार के दौरान स्पष्ट रूप से दिखाई दिया, जिससे मतदाताओं तक पहुंच आसान हुई। तीसरा अहम पहलू उनका प्रतिष्ठित व्यवसायी से जुड़ा होना और व्यवसाय संघ में सक्रिय भूमिका निभाना रहा। व्यापारिक समुदाय का व्यापक समर्थन उन्हें मिला, जिसने चुनावी समीकरण को उनके पक्ष में मजबूत किया। भास्कर न्यूज | जामताड़ा जामताड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में आशा गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। अध्यक्ष पद के लिए हुए इस चुनाव में कुल 6 प्रत्याशी मैदान में थे, लेकिन मुख्य मुकाबला आशा गुप्ता और रीना कुमारी के बीच सिमट कर रह गया। आधिकारिक परिणाम के अनुसार आशा गुप्ता को कुल 6880 मत प्राप्त हुए, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी रीना कुमारी को 5906 मत मिले। मतगणना दो चरणों में संपन्न हुई। पहले राउंड में आशा गुप्ता को 4069 मत मिले, जबकि दूसरे राउंड में 2811 मत प्राप्त हुए। वहीं रीना कुमारी को क्रमशः 2559 और 3347 मत मिले। दूसरे चरण में मुकाबला रोमांचक जरूर हुआ, लेकिन कुल मतों में आशा गुप्ता की बढ़त बरकरार रही। जामताड़ा| निकाय चुनाव 2026 के अंतर्गत मिहिजाम नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए हुई मतगणना का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया है। महिला आरक्षित इस सीट पर दो चरणों में संपन्न मतगणना के बाद जयश्री देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ते हुए निर्णायक जीत हासिल की। अध्यक्ष पद के लिए कुल 16 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। जारी परिणामों के अनुसार जयश्री देवी को कुल 7,807 मत प्राप्त हुए, जो सभी प्रत्याशियों में सर्वाधिक रहा। उन्होंने पहले राउंड में 4,315 और दूसरे चक्र में 3,492 मत हासिल कर मजबूत बढ़त बनाए रखी। दूसरे स्थान पर कविता देवी रहीं, जिन्हें कुल 4,274 मत प्राप्त हुए। कविता कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी थीं। इसी पद पर खड़ीं संगीता देवी को 2,487 मत मिले और वह तीसरे स्थान पर रहीं। प्रीती देवी को 1,403, पुतुल कुमारी को 1,290,सोना कुमारी को 733, रानी कुमारी को 495, सुनिता देवी को 352, सुधा देवी को 280, गुलशन आरा को 231, नीना शर्मा को 227, मधुबाला देवी को 206,बेबी देवी को 185, सबिहा अंजुम को 182, आरती सिन्हा को 324 तथा पुष्पा एलिजाबेथ खाखा को 134 मत मिले। निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कुल 22,331 मत डाले गए थे, जिनमें से 20,610 मत मान्य घोषित किए गए, जबकि 1,721 मत विभिन्न कारणों से रद्द कर दिए गए। मतगणना प्रक्रिया प्रशासनिक निगरानी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। 6 प्रत्याशियों को कुल िमले वोट आशा गुप्ता – 6880 रीना कुमारी -5906 चमेली देवी- 1774 मुक्ता मंडल – 810 लबली दुबे – 290 अर्चना कुमारी- 133


