होली को लेकर शांति समिति की बैठक कल

बिंदापाथर | बिंदापाथर थाना में होली पर्व के मद्देनज़र शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक 28 फरवरी को दोपहर 12 बजे थाना परिसर में आयोजित की जाएगी। बैठक में शांति समिति के सदस्यों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुद्धजनों को आमंत्रित किया गया है। इस दौरान होली पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने, सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था एवं आपसी समन्वय जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। थाना प्रभारी विकास कुमार यादव ने सभी संबंधित लोगों से समय पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने की अपील की है। जामताड़ा | यात्रियों की बढ़ती भीड़ और बेहतर यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेलवे ने चार लोकप्रिय एक्सप्रेस ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था अस्थायी रूप से 28 फरवरी 2026 से 6 मार्च 2026 तक लागू रहेगी। रेलवे की इस पहल से त्योहारों के मौसम में यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, होली पर्व के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होती है। इसे देखते हुए यात्रियों के आरामदायक सफर और अतिरिक्त सीटों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए नॉन वातानुकूलित चेयर कार तथा शयनयान (स्लीपर) श्रेणी के कोच बढ़ाए जा रहे हैं। जारी सूचना के मुताबिक 18183 टाटानगर–बक्सर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त नॉन वातानुकूलित चेयर कार कोच जोड़ा जाएगा। वहीं 18603 रांची–गोड्डा एक्सप्रेस और 18619 रांची–गोड्डा एक्सप्रेस में एक-एक अतिरिक्त शयनयान श्रेणी का कोच लगाया जाएगा। इसके अलावा 18622 हटिया–पटना एक्सप्रेस में भी एक अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़ा जाएगा। रेलवे का कहना है कि अतिरिक्त कोच लगाए जाने से अधिक यात्रियों को कन्फर्म सीट उपलब्ध हो सकेगी और भीड़भाड़ में कमी आएगी। इससे विशेष रूप से त्योहार के दौरान लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की अद्यतन जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत प्लेटफॉर्म से अवश्य प्राप्त करें। रेलवे की यह पहल यात्रियों के सफर को अधिक सुरक्षित, आरामदायक और सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *