विद्यालय स्तर पर बाल संसद गोष्ठी का सफल आयोजन

भास्कर न्यूज |जामताड़ा प्रोजेक्ट संपूर्णा के अंतर्गत जेबीसी स्कूल जामताड़ा में शुक्रवार को विद्यालय स्तरीय बाल संसद गोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी आवाज़, विचारों एवं भावनाओं को अभिव्यक्त करने हेतु एक सशक्त मंच प्रदान करना था। कार्यक्रम सोशल इमोशनल लर्निंग हर्ष जोहार पहल के अंतर्गत आयोजित किया,जिसमें तीन विद्यालयों सीएम एक्सीलेंस विद्यालय जेबीसी,गर्ल हाई स्कूल एवं उएम एस बुढ़िपाड़ा के बाल संसद सदस्यों ने विद्यालय विकास, स्वच्छता, अनुशासन, समावेशी शिक्षा, मानसिक स्वास्थ्य तथा सकारात्मक विद्यालय वातावरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार एवं सुझाव साझा किए। बाल संसद के छात्र प्रतिनिधियों ने आत्मविश्वास के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए विद्यालय में सकारात्मक परिवर्तन लाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। पैनल डिसकशन के माध्यम से विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों के समग्र विकास एवं आत्मविश्वास वृद्धि में अत्यंत सहायक सिद्ध होती हैं। कार्यक्रम का समापन सहभागियों के उत्साह एवं सकारात्मक संकल्प के साथ किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अबीमाइल टुडू, टीचर्स-श्री मनोज कुमार सिंह, अनोखी कुमारी, शशि भूषण एवं सम्पूर्णा टीम के सदस्य सजल मंडल एवं अंजू कुमारी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *