आधुनिक कृषि तकनीकों के लिए पंजाब-इजराइल के साथ साझेदारी

प्रदेश सरकार द्वारा अति-आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए इज़राइल के साथ रणनीतिक साझेदारी करने पर विचार किया जा रहा है। इस संबंध में आज पंजाब भवन में पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने इज़राइल दूतावास के मंत्री, डिप्टी मिशन हेड फारेस साएब के साथ उच्च-स्तरीय बैठक की। खुड्डियां ने बताया कि यह सहयोग चार मुख्य क्षेत्रों पर केंद्रित होगा, जिनमें इज़राइल को अनाज बीजों के निर्यात, पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू), लुधियाना और इज़राइली संस्थानों के बीच अकादमिक आदान-प्रदान, सिट्रस फलों का लेन-देन तथा उन्नत जल-प्रबंधन तकनीकों को अपनाना शामिल है। पंजाब के कृषि मंत्री ने बताया कि इस विचार-विमर्श के दौरान इज़राइल की प्रभावी ‘एन-ड्रिप’ सिंचाई प्रणाली के कार्यान्वयन पर विशेष चर्चा हुई, जो 70 प्रतिशत तक पानी की बचत करती है। प्रदेश सरकार द्वारा इज़राइल के मॉडल, जिसके तहत 95 प्रतिशत संशोधित गंदे पानी को पुनः कृषि उद्देश्यों में उपयोग किया जाता है, का अध्ययन किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *