महासमुंद| आम आदमी पार्टी महासमुंद के पूर्व जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चंद्राकर को पार्टी ने उनके पार्टी के संगठन विस्तार के लिए किए गए कार्यों के लिए आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ ही महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद जिले का प्रभारी बनाया है। इसी तरह पूर्व बसना विधानसभा के प्रभारी, ब्लॉक अध्यक्ष, और जिला सचिव खिरोद पटेल को आप यूथ विंग का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। तीन जिलों के प्रभारी भूपेंद्र चन्द्राकर ने दशक पहले आम आदमी पार्टी का बैनर के साथ तैयार कर पार्टी को पहचान दी। वे पार्टी के विभिन्न पदों जिला संगठन संयोजक, जिला सचिव, जिलाध्यक्ष, प्रदेश सचिव व पार्टी के नेशनल काउंसिल दिल्ली के मेम्बर भी रहे। यूथ विंग के जिलाध्यक्ष खिरोद पटेल डोंगरीपाली निवासी है वे पांच साल से पार्टी में विभिन्न दायित्व का निर्वहन करते आए हैं। नियुक्ति पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण यादव, महेश यादव, रुद्रसेन सिन्हा, प्रदेश सह सचिव संजय यादव व राकेश झाबक ने हर्ष जाहिर व्यक्त किया है ।


