ग्राम घोड़ारी में सद्भावना शिविर का आयोजन 30 जनवरी को

महासमुंद| आदिवासी विकास विभाग के तत्वावधान में अस्पृश्यता निवारणार्थ व सद्भावना शिविर का आयोजन 30 जनवरी को ग्राम घोड़ारी में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। विभिन्न विभाग अपने-अपने विभागीय योजनाओं, सुविधाओं व लाभों की विस्तृत जानकारी आम नागरिकों को देगंे। शिविर के दौरान अनुसूचित जाति वर्ग के लिए संचालित छात्रवृत्ति योजनाएं, आवास, स्वरोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, कौशल विकास सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। शिविर में स्कूली व महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं के लिए निबंध और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रथम पुरस्कार 500 रुपए, द्वितीय 300 और तृतीय पुरस्कार 200 रुपए निर्धारित है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *