प्रथम रोवर रेंजर राष्ट्रीय जंबूरी का आयोजन 9 जनवरी से तक दुधली बालोद छ ग में आयोजित किया जा रहा है। इस में सम्मिलित होने के लिए हथबंद से कुल 14 रोवर रेंजर और प्रभारी सम्मिलित हो रहे हैंं। सिमगा ब्लॉक के दल को विकासखंड शिक्षा अधिकारी डीएस ठाकुर बीआरसी किरण कुमार वर्मा स्काउट गाइड से जुड़े सभी स्काउट गाइड विकासखंड ब्लॉक सचिव धनेश्वर वर्मा, जिला प्रशिक्षण आयुक्त मनीष कुमार बघेल, अजय उपाध्याय सिमगा ब्लॉक की रेंजर प्रभारी सावित्री वर्मा, साधना साहू और सभी रोवर रेंजर की उपस्थिति में दल को सिमगा से बालोद के लिए रवाना किया गया।


