अलवर| शिक्षा कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड की वार्षिक आमसभा 12 जनवरी को सुबह 10 से बजे घोड़ाफेर का चौराहा स्थित ब्राह्मण छात्रावास पर आयोजित की जाएगी। समिति के अध्यक्ष डॉ. घनश्याम सैनी ने बताया कि आम सभा में विगत 3 साल के लाभांश की घोषणा की जाएगी। इसके अलावा मंत्री, उप मंत्री और कोषाध्यक्ष के पदों का पुनर्गठन पर चर्चा की जाएगी। आम सभा में विगत 3 साल के आए व्यय का लेखा जोखा पेश किया जाएगा। आम सभा में केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और राज्य के वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री संजय शर्मा को आमंत्रित किया गया है।


