कोडरमा|रोटरी क्लब द्वारा संचालित रोटरी बाल विद्यालय के विद्यार्थियों ने समर कैंप के समापन पर कोडरमा गौशाला का शैक्षणिक भ्रमण किया। बच्चों ने गायों की देखभाल, हरी घास का उत्पादन, गो काष्ठ और जैविक खाद निर्माण, दूध की पैकिंग जैसे कार्यों को नजदीक से देखा। बच्चों ने गुड़, चोकर और हरी घास से गायों और बछड़ों को अपने हाथों से खिलाया। इस भ्रमण में डायरेक्टर महेश दारुका, चेयरमैन रितु सेठ, पूर्व अध्यक्ष विकास सेठ, पूर्व अध्यक्ष अजय अग्रवाल, प्रेसिडेंट इलेक्ट संतोष सिन्हा, कमल सेठी, प्रिंसिपल रीना कुमारी और शिक्षिकाएं भी साथ थीं। कोडरमा गौशाला समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी ओम प्रकाश खेतान, अरुण मोदी, विनोद बजाज, गोपाल बगड़िया, व्यवस्थापक अनंत कुमार और सौरभ ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने बच्चों को गायों और गौशाला की वर्तमान समय में उपयोगिता की जानकारी दी। चतरा | हंटरगंज स्थित राम नारायण मेमोरियल कालेज के शासी निकाय गठन को लेकर रविवार को सांसद कालीचरण सिंह के आवास पर बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सांसद ने की। बैठक में एसडीओ जहूर आलम, प्राचार्य प्रो जैनेंद्र कुमार सिंह, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि प्रो मुख्तार आलम, शिक्षक प्रतिनिधि डॉ सुबोध कुमार सिंह सहित अन्य कई उपस्थित थे। बैठक में सर्वसम्मति से शिक्षाविद सह चतरा कालेज के पूर्व प्राचार्य डॉ टीएन सिंह को शाशी निकाय समिति का सचिव मनोनीत किया गया। कालेज के विकास और पठन पाठन को सुदृढ़ बनाने के लिए सचिव पद की बड़ी जिम्मवारी डॉ टीएन सिंह को दी गई। सचिव पद पर मनोनयन किए जाने पर डॉ टीएन सिंह ने सासंद एवं शासी निकाय के प्रो रियाजउद्दीन अंसारी, डॉ राजीव रंजन तिवारी, शिवरतन सिंह, हाजी ताहिर हुसैन, प्रो पंकज कुमार, प्रो सरयू यादव, प्रो स्वेता सिंह, प्रो पूजा सिंह, प्रो कुमारी मंजू सिंह, प्रो राखी सिंह सहित कालेज के कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। यहां बताते चले कि आरएनएम कालेज में विगत चार माह से शासी निकाय भंग था। इसके कारण कॉलेज को सुचारू रुप से संचालित करने में परेशानी हो रही थी।


