आरव मसीह का मध्यप्रदेश अंडर-16 टीम में चयन:विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए रायपुर में खेलेंगे, 7 दिसंबर से होगा टूर्नामेंट

सीहोर जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ी आरव मसीह का चयन मध्यप्रदेश की अंडर-16 क्रिकेट टीम में हुआ है। वह आगामी विजय मर्चेंट ट्रॉफी में अपनी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग का प्रदर्शन करेंगे। यह टूर्नामेंट 7 दिसंबर से रायपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित किया जाएगा। मात्र 14-15 वर्ष की आयु के आरव ने छह साल की उम्र से ही बल्ला थाम लिया था। वह एक विस्फोटक बल्लेबाज और कुशल विकेटकीपर हैं। हाल ही में एक लीग टूर्नामेंट में उन्होंने 600 रन बनाए और विकेटकीपर के तौर पर एक दर्जन से अधिक विकेट लिए। एमपी अंडर 14 की संभाल चुके कमान
आरव पिछले सात वर्षों से शहर के बीएसआई मैदान पर अभ्यास कर रहे हैं। वह शहर के केंद्रीय विद्यालय में 10वीं कक्षा के छात्र हैं। उन्होंने 12 साल की उम्र में मध्यप्रदेश अंडर-14 टीम की कप्तानी भी संभाली थी। जिला क्रिकेट एसोसिएशन (डीसीए) के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि आरव पिछले तीन माह से मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल हो रहे हैं। रायपुर में होने वाली इस ट्रॉफी के लिए वह पिछले तीन माह से कड़ी मेहनत और अभ्यास कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *