आलीराजपुर में चार मंदिरों का जीर्णोद्धार होगा:जोबट विधायक ने काम शुरू करवाया, सुंदरकांड पाठ और भंडारा हुआ

आलीराजपुर में अंबेडकर नगर (तीखी इमली) में आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल और जोबट विधायक सेना महेश पटेल की मौजूदगी में चार मंदिरों के जीर्णोद्धार का काम शुरू किया गया। इस मौके पर सुंदरकांड पाठ और भंडारे का आयोजन भी हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण और भगवान शंकर की पूजा के साथ हुई। महेश पटेल ने घोषणा की कि क्षेत्र के बाल हनुमान मंदिर, संत रविदास मंदिर, भीलवट बाबा मंदिर और शिव मंदिर का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। इसके साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए संत रविदास मंदिर परिसर में हैंडपंप लगवाने की भी बात कही। सुंदरकांड और भंडारा किया गया धार्मिक आयोजन के तहत सुबह 11 बजे सुंदरकांड का पाठ शुरू हुआ, जिसमें पटेल दंपती ने शामिल होकर हनुमान जी की आरती की। पाठ पूरे होने के बाद भंडारा आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान वाल्मीकि, कोटवाल और हरिजन समाज के लोगों ने अतिथियों का स्वागत किया और अपनी समस्याएं भी साझा कीं। सामाजिक और धार्मिक चेतना पर जोर इस आयोजन में पंचमुखी हनुमान मंदिर के पुजारी घनश्याम दास जी महाराज और पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर सहित कई जनप्रतिनिधि और लोग मौजूद रहे। महेश पटेल और विधायक सेना पटेल ने सभी की खुशहाली की कामना की। इस आयोजन का मकसद क्षेत्र में धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा देना रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *