आस्था के साथ व्रतधारी माताओं ने सामूहिक कथा सुनी, व्रत का महत्व जाना, पूजन- अनुष्ठान िकए

भास्कर न्यूज | सिमडेगा जिले में सामूहिक जीवित्पुत्रिका का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर गुलजार गली, हनुमान वाटिका, राम जानकी मंदिर और सामटोली में सामूुहिक रूप से व्रत की कथा का श्रवण किया और पूजन अनुष्ठान िकए गए। ऐसी मान्यता है कि जीवित्पुत्रिका व्रत, जिसे जितिया व्रत भी कहा जाता है, माताएं अपने बच्चों की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए रखती हैं। हनुमान वाटिका की पुजारी सोमनाथ सामूहिक पूजन के दौरान जीवित्पुत्रिका व्रत के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि इस व्रत का विशेष महत्व है, क्योंकि इसमें माताएं अपने बच्चों के कल्याण के लिए भगवान जीमूतवाहन की पूजा करती हैं और उनकी कथा का पाठ करती हैं। मान्यता है कि इस कथा का पाठ करने से बच्चों की आयु लंबी होती है और उनका जीवन सुखमय होता है।जीवित्पुत्रिका व्रत की कथा भगवान जीमूतवाहन के बलिदान और उनकी सत्यनिष्ठा पर आधारित है। करम जितिया मिलन समारोह 20 कलाकार सम्मानित: सिमडेगा| पार्वती शर्मा इंटर महिला कॉलेज में चक्रीय विकास संस्थान की ओर से शनिवार को करम जितिया मिलन समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के दौरान सिमडेगा जिला में कला संस्कृति के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वालों को जेसीएए के पदाधिकारियों के द्वारा प्रशस्ति पत्र वो मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 20 कलाकारों को सम्मानित किया गया। मौके पर सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा, कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोगाड़ी, सांसद प्रतिनिधी डीडी सिंह, जिप सदस्य जोशीमा खाखा, चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मोती लाल अग्रवाल, पद्मश्री मधु मंसूरी, पद्मश्री महावीर नायक, राजकुमार नागवंशी, राकेश रमण, संस्थापक सदस्य श्रीकांत इंदवार,अमित तिर्की ,बंदी उरांव,कृष्णा नायक,राज मोर्या,सुमन गाड़ी,मनीष बरवार, जेसीएए के जिला संयोजक सत्यव्रत ठाकुर उपस्थित थे। सम्मानित होने वालों में बिस्मिलाह खान अवार्ड से सम्मानित होने वाले जिला के कलाकर जगदीश बड़ाईक,सोहन बड़ाईक, साधु मलुआ, श्याम सुंदर मिश्रा, मोहन साव, रूपेश बड़ाईक, विजय बड़ाईक,विद्या बड़ाईक, सुभाष महतो, खिलेश्वर सिंह,बिमला देवी,अर्जुन नायक, पुनिया नागवार, पुनिता खेस, सोनू बड़ाईक, गोरख नाथ सिंह, शामिल हैं. मौके पर एसडीओ प्रभात रंजन ज्ञानी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पलटू महतो, एसडीपीओ बैजू उरांव, इंस्पेक्टर भिखारी राम,समाज सेवी सह भरत वेजिटेबल के भरत प्रसाद, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य राजेंद्र साहू, गोस्सनर कॉलेज के प्राचार्य शीतल एक्का उपस्थित थे।कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक सह सचिव सत्यव्रत ठाकुर,चंदन कुमार डे ,रमेश कुमार महतो,सुरेश प्रसाद, कालो खलखो,लखन गुप्ता,पवन जैन, डॉ.भानू प्रताप,शिव शंकर राम,लॉरेनेतुस तिर्की,अंजना हेमरोम सहित अन्य की अहम भूमिका रही। जितिया पूजा करती महिलाएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *