देर रात विधायक पहुंचे खिजरी बस्ती… सुनी लोगांे की समस्या

भास्कर न्यूज | सिमडेगा जिला मुख्यालय से सटे खिजरी गांव एवं केरसई में शनिवार को देर रात विधायक और जिप सदस्य पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। मौके पर फादर एडमोन बड़ा, 20 सूत्री अध्यक्ष सिलबेस्टर बघवार, प्रतिमा कुजूर, उर्मिला केरकेट्टा, शोभेन तिग्गा, जुली लुगुन, सुचिता तिर्की समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि उनका राजनीति में आने का मकसद सिर्फ़ चुनाव जीतना नहीं, बल्कि जनता की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि मैं वोट लेने नहीं, बल्कि आपके बीच का बेटा बनकर आया हूँ। शिक्षा, सड़क, पानी और बिजली जैसे मुद्दों पर लगातार काम हो रहा है। मैं अपनी जनता के लिए 24 घंटे उपलब्ध हूं आप अपनी समस्याओं के समाधान के लिए मुझे कभी भी संपर्क कर सकते हैं।वंही जीप सदस्य जोसिमा खाखा ने कहा कि जनता की सेवा ही हमारी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विधायक भूषण बाड़ा सत्ता का सुख भोगने नहीं, बल्कि जनता के साथ रहकर उनकी समस्याओं को दूर करने आए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *