इंटर एरिया एथलेटिक्स…गेवरा परियोजना के ओवरमैन जीता गोल्ड:साइकिल रेसिंग में 25 साल बाद वापसी, पत्नी दुर्ग में इनकम टैक्स ऑफिसर

एसईसीएल गेवरा स्टेडियम में आयोजित इंटर एरिया एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गेवरा परियोजना के ओवरमैन यू.डी. (उमेशधर) दीवान ने साइकिल रेसिंग स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। खास बात यह रही कि उन्होंने 25 वर्षों बाद इस प्रतियोगिता में वापसी करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। स्वर्ण पदक जीतने के बाद यू.डी. दीवान ने दर्शकों का अभिवादन किया। उनका चयन गेवरा एरिया से साइकिल रेसिंग के लिए हुआ था। उन्होंने बताया कि साल 1994 से 2000 तक वे लगातार साइकिलिंग प्रतियोगिताओं में भाग लेते रहे। इस दौरान उन्होंने कंपनी स्तर पर कई बार द्वितीय स्थान प्राप्त किया और गेवरा एरिया का प्रतिनिधित्व करते हुए एसईसीएल का नाम रोशन किया। पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण खेल से दूरी दीवान ने बताया कि वर्ष 2000 में विवाह के बाद पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते वे खेल से दूर हो गए। बच्चों की पढ़ाई और पत्नी की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के कारण वे साइकिलिंग को समय नहीं दे सके। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी ने यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर सेल टैक्स ऑफिसर के रूप में चयनित होने के बाद वर्तमान में दुर्ग में इनकम टैक्स ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। मित्रों के प्रोत्साहन से हुई वापसी हाल ही में मित्रों और खेलप्रेमियों के प्रोत्साहन से यू.डी. दीवान ने एक बार फिर साइकिल रेसिंग में वापसी की। कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर उन्होंने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता के समापन समारोह में अतिथियों द्वारा उन्हें स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। इस उपलब्धि के साथ अब वे एसईसीएल की ओर से इंटर एरिया स्तर पर प्रतिनिधित्व करेंगे। 53 वर्ष की उम्र में भी बरकरार है जुनून यू.डी. दीवान ने कहा कि खेल के प्रति उनका जुनून हमेशा बना रहा है। 53 वर्ष की उम्र में भी उनके भीतर वही उत्साह और आत्मविश्वास है, जिसने उन्हें यह सफलता दिलाई। गेवरा महाप्रबंधक श्री त्यागी सहित उपस्थित अतिथियों और खिलाड़ियों ने यू.डी. दीवान की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *