इंदौर के कोठारी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड साइंस में कार्यशाला:वित्तीय साक्षरता के बारे में जागरूक करने के लिए विशेषज्ञों ने दिए टिप्स

कॉलेज के छात्रों को वित्तीय साक्षरता के बारे में जागरूक करने के लिए शुक्रवार को कोठारी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड साइंस में कार्यशाला आयोजित की गई। इसके आयोजक कोटक सिक्योरिटीज के सहयोग से नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटीज मार्केट (एनआईएसएम) ने विद्यार्थियों को निवेश के महत्व और उद्देश्य समझाए। कार्यशाला में प्राथमिक और द्वितीयक बाजारों की समझ, म्यूचुअल फंड का परिचय, प्रतिभूति बाजार में सर्वोत्तम प्रथाओं और नुकसानों का पता लगाना, वित्तीय बाजारों में कॅरियर के अवसर आदि विषयों पर चर्चा हुई। सेबी स्मार्ट्स प्रशिक्षक सीए आकांक्षा गर्ग ने विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया। आकांक्षा ने विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों और नियामक निकायों जैसे सेबी, एनआईएसएम इत्यादि से प्रशिक्षण लिया है। यह कार्यशाला युवाओं को महत्वपूर्ण वित्तीय अवधारणाओं के बारे में शिक्षित करने और उन्हें सूचित निवेश निर्णय लेने के लिए मार्गदर्शन करने में सहयोगी रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *