भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका राहुल गांधी का पुतला:सदन में हुई धक्का मुक्की के विरोध में किया प्रदर्शन

फवारा चौक में आज (शुक्रवार) भाजपा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका। दरअसल संसद भवन में धक्का मुक्की के दौरान दो सांसद घायल हो गए थे, जिसके बाद भाजपा ने राहुल गांधी पर धक्का देने का आरोप लगाया था, इसी के चलते आज सौरभ ठाकुर, रवि मालवी, बिट्टू मंडराह सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता छिंदवाड़ा शहर में एकत्रित हुए। उन्होंने फवारा चौक के पास राहुल गांधी का पुतला जलाकर उनकी गिरफ्तारी की मांग की। मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशन में आज यह प्रदर्शन यहां किया गया था, जिसमें काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध में भाग लिया और राहुल गांधी का पुतला फूंका।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *