केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शनिवार रात करीब आठ बजे अल्प-प्रवास पर शाजापुर पहुंचे। वे गुना से इंदौर जा रहे थे और टुकराना जोड़ पर कुछ समय के लिए रुके। वहां भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश मंत्री क्षितिज भट्ट के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नेता ठंड की मौसम में लगभग दो घंटे इंतजार करते रहे। जैसे ही सिंधिया पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमालाओं से वंदन किया और नारेबाजी की। चंद सेकेंड बातचीत कर निकले लेकिन उनका यह प्रवास बेहद संक्षिप्त रहा। सिंधिया ने कार्यकर्ताओं से चिंहित रूप से सिर्फ चंद सेकेंड बातचीत की और तुरंत आगे के लिए रवाना हो गए। इतने कम समय मिलने के कारण कई भाजपा नेता और पदाधिकारी उनसे मुलाकात भी नहीं कर पाए। इससे कार्यकर्ताओं में निराशा देखी गई।


