इंदौर-उज्जैन रोड पर शुक्रवार शाम शुक्ला ब्रदर्स की बस से हुए हादसे में घायल महिला ने दम तोड़ दिया। शनिवार को एमवाय अस्पताल में उनका पीएम करवाया गया। परिजन ने ऐसी बसों पर लगाम लगाने और स्पीड लिमिट निर्धारित करने की बात कहीं है। एडिशनल एसपी रूपेश द्विवेदी ने महिला की मौत की पुष्टि की है। दरअसल, शुक्रवार शाम को शुक्ला ब्रदर्स की बस से बड़ा हादसा हो गया। बाणेश्वरी ट्रेवल्स की बस से ये हादसा हुआ था। हादसे के बाद मौके पर मौजूद भीड़ ने बस में जमकर तोड़फोड़ कर दी थी और ड्राइवर-क्लीनर को भी पीट दिया था, जिसका वीडियो भी सामने आया था। SIR फॉर्म लेने आए थे सांवेर पुलिस के मुताबिक हादसा शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे हुआ था। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए थे। जिसमें इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। परिजन मोहम्मद अलीम खान ने बताया कि उनके भाई का परिवार पहले नरवल में ही रहता था। कुछ महीनों पहले ही कायता उज्जैन में रहने चले गए थे। शुक्रवार को वे SIR का फॉर्म लेने के लिए यहां आए थे और शाम को बाइक से अपने घर लौट रहे थे। तभी बाणेश्वरी ट्रेवल्स की बस ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में उनके भाई मो.आजम की पत्नी कलाबाई (50) की मौत हो गई। उनका भाई मजदूरी करता है और उनकी पत्नी ग्रहणी थी। उनके दो बच्चे है। बसों की स्पीड लिमिट हो तय, विधायक से किया निवेदन मोहम्मद अलीम खान ने बताया कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होना चाहिए। इंदौर-उज्जैन, इंदौर-धार और इंदौर-महू रोड पर बस वाले बेतरतीब तरीके से बसों को चलाते है। बस हादसों में कई लोगों की जान पहले भी जा चुकी है। शासन, प्रशासन और आरटीओ से निवेदन है कि बसों की स्पीड लिमिट निर्धारित की जाए। बसों में स्पीड गर्वनर लगाया जाए ताकि हादसों पर लगाम लग सके। उन्होंने सवाल खड़ा किया है कि बसों की स्पीड को लेकर सख्ती से पालन क्यों नहीं कराया जाता है ? इंसान की जिंदगी के साथ ऐसे बस ड्राइवर खिलवाड़ कर जाते है और उन्हें मौत की नींद सुला देते है। उन्होंने विधायक गोलू शुक्ला से भी निवेदन किया है कि वे ड्राइवरों को समझाए की इस तरह से रोड पर गाड़ी ना चलाए। इधर, मामले में सांवेर पुलिस का कहना है कि मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी। यह है पूरा मामला इंदौर-उज्जैन रोड पर शुक्रवार शाम शुक्ला ब्रदर्स की बस से बड़ा हादसा हो गया। यह बस भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के परिवार की थी। जो बाणेश्वरी ट्रेवल्स के नाम से चल रही थी। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। भीड़ ने बस में जमकर तोड़फोड़ कर दी। बस के ड्राइवर और क्लीनर को पीटा था। तेज रफ्तार में चल रही थी बस प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस की रफ्तार अधिक थी, जिससे पीछे से दोनों बाइकें चपेट में आ गईं। एक बाइक पर सवार महिला, पुरुष और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार युवक भी जख्मी हुआ है। यह खबर भी पढ़ें… शुक्ला ब्रदर्स की बस से फिर टक्कर…दो बाइकों को कुचला:इंदौर में महिला समेत चार घायल इंदौर-उज्जैन रोड पर शुक्रवार शाम शुक्ला ब्रदर्स की बस से बड़ा हादसा हो गया। यह बस भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के परिवार की है। जो बाणेश्वरी ट्रेवल्स के नाम से चल रही थी। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। भीड़ ने बस में जमकर तोड़फोड़ कर दी। बस के ड्राइवर और क्लीनर को पीटा। पढ़ें पूरी खबर


