इंदौर में आज दिनभर की 10 बड़ी खबरें:एबी रोड को अटल मार्ग करने का प्रस्ताव, लिव-इन में रह रही युवती का सुसाइड; प्रोफेसर के आभूषण चोरी

नमस्कार, ये है, इंदौर में आज की 10 बड़ी खबरें। अब आप एक ही जगह पर शहर की दिनभर की बड़ी खबरें रोज शाम 5 बजे पढ़ सकते हैं। इंदौर में कब क्या हुआ, इसकी सारी जानकारी यहां मिलेगी। राजनीति से लेकर हर दिन होने वाले बड़े इवेंट, हादसे, कार्यक्रम सबकुछ…। 1. एबी रोड का नाम अटल मार्ग करने का प्रस्ताव​​​​​​ इंदौर के एबी रोड का नाम अटल बिहारी वाजपेयी मार्ग करने के प्रस्ताव को एमआईसी की बैठक में पारित किया गया। गुरुवार को कुछ ही देर के लिए एमआईसी की विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्व सम्मति से ये निर्णय लिया गया। पढ़ें पूरी खबर 2. लिव-इन में रह रही युवती का सुसाइड सांईकृपा कॉलोनी में एक सप्ताह पहले दोस्त के पास रहने आई 22 वर्षीय युवती ने आत्महत्या कर ली। बुधवार रात युवती का शव फंदे पर लटका मिला, जिसके बाद दोस्त ने उसे एमवाय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पढ़ें पूरी खबर 3. इंदौर में सांसद खेल महोत्सव शुरू खेल संस्कृति को जन आंदोलन का रूप देने के लिए देशभर में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी श्रेणी में इंदौर में यह आयोजन वैष्णव महाविद्यालय में हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के अंश बताते हुए सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि खेल के साथ सीखना भी जरूरी है। पढ़ें पूरी खबर 4. स्टार एयर ने 31 जनवरी तक फ्लाइट निरस्त की इंदौर से महाराष्ट्र के गोंदिया और गुजरात के अहमदाबाद के लिए फ्लाइट शुरू करने वाली स्टार एयर ने 31 जनवरी तक इंदौर से अपनी चारों उड़ानों को निरस्त कर दिया है। कंपनी ने 31 जनवरी तक की सभी उड़ानों को अपनी वेबसाइट से भी हटा दिया है। पढ़ें पूरी खबर 5. सत्तन बोले- अटल जी ने नई पीढ़ी को रास्ता दिखाया निगम मुख्यालय के अटल परिषद सभागृह में सुशासन सम्मेलन का आयोजन किया गया। आयोजन पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न, अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर हुआ। कार्यक्रम में महापौर पुष्यमित्र भार्गव, कवि सत्यनारायण सत्तन सहित समस्त महापौर परिषद सदस्य व अन्य उपस्थित रहे।​​​​​​​ पढ़ें पूरी खबर 6. गोवा से शादी में आई महिला प्रोफेसर के आभूषण चोरी​ इंदौर में अपनी सहेली के बेटे के शादी के फंक्शन में आई गोवा की रिटायर्ड महिला प्रोफेसर का आभूषण से भरा पर्स चोरी हो गया। मामले में महिला ने बुधवार को थाने आकर एफआईआर कराई है। पढ़ें पूरी खबर​​​​​​ 7. युवती की आत्महत्या की जांच में सुप्रीम कोर्ट की अवमानना हाई कोर्ट ने एक युवती की आत्महत्या के मामले में आजाद नगर थाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सख्त नाराजगी जताई है। कोर्ट ने इसे सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना मानते हुए पुलिस कमिश्नर इंदौर को 12 जनवरी को तलब किया है।​​​​​​​ पढ़ें पूरी खबर 8. मालवीय नगर से एडवांस एकेडमी तक नई सड़क का निरीक्षण मालवीय नगर गली नंबर 2 से खजराना चौराहे तक, फिर जमजम चौराहे से स्टार चौराहे और स्टार चौराहे से एडवांस एकेडमी तक नई सड़क का निर्माण तेजी से जारी है। गुरुवार को नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव अधिकारियों के साथ निर्माण स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे।​​​​​​​ पढ़ें पूरी खबर 9.पुलिस ने की 31 दिसंबर की प्लानिंग​​​​​​​ 31 दिसंबर को लेकर इंदौर में पुलिस ने प्लानिंग की है। होटल, पब, बार, फॉर्म हाउस, मैरिज गार्डन संचालकों को बताया कि उन्हें 31 दिसंबर को क्या करना है और कैसे करना है। इसके साथ ही उन्हें कई दिशा-निर्देश दिए है।​​​​​​​ पढ़ें पूरी खबर 10. ई-चालान की APK फाइल ने खाली करवाए बैंक अंकाउट​​​​​​​ अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने ई-चालान की APK फाइल के जरिए बैंक अकाउंट खाली करने के मामले में साइबर ठगी की पहली एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के अनुसार पीड़ित के वॉट्सएप पर ई-चालान का मैसेज आया था, जिसमें APK फाइल संलग्न थी। ​​​​​​​पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *