इंदौर के हीरा नगर थाना क्षेत्र में गाड़ी टकराने की बात पर हुए विवाद के बाद मारपीट का वीडियो सामने आया है। मामले में पुलिस ने दो पक्षों की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली है। घटना शुक्रवार को हुई। जिसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि हीरा नगर थाना क्षेत्र में एक मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद इसकी जांच की ये तो वीडियो सुखलिया, हीरा नगर थाना क्षेत्र का निकला। गाड़ी टकराने की बात पर दो पक्षों में विवाद हुआ था, जिसके बाद उनके बीच ये मारपीट हुई थी। हीरा नगर पुलिस ने भाग्यलक्ष्मी कॉलोनी निवासी सागर बामदले की शिकायत पर मनोज मडेरिया उसके एक साथी पर केस दर्ज किया है। सागर ने पुलिस को बताया कि मदर लैंड स्कूल के पास बाइक से जा रहा था, तभी स्कूटर चालक सामने आ गया। सागर ने उसे गाड़ी देखकर चलाने का बोला तो स्कूटर चालक अपशब्द कहने लगा। मना किया तो उसने मारपीट शुरू कर दी। वह पास की स्टेशनरी की दुकान से कोई चीज लेकर आया और उससे मारा, जिससे उसे चोट आई। अपशब्द कहने से मना किया तो करने लगे मारपीट इधर, मनोज मडेरिया की शिकायत पर पुलिस ने सागर बामदले और उसके साथी अनुज दीक्षित के खिलाफ कायमी की है। मनोज ने पुलिस को बताया कि वह उसकी गाड़ी मोड रहा था, तभी बाइक सवार सागर और अनुज सामने से आए और गाड़ी टर्न करने की बात को लेकर गाली-गलौज करने लगे। गाली देने से मना किया तो अनुज ने मारपीट शुरू कर दी और सागर ने पास में पड़े लोहे के पाइप से मारपीट करना लगा, जिसमें मनोज घायल हो गया। पुलिस ने दोनों की शिकायत पर क्रॉस कायमी की है।


