इंदौर में दूषित पानी से मौतों पर पन्ना में प्रदर्शन:पन्ना में महिला कांग्रेस ने कहा-यह ‘प्रशासनिक हत्या’, कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि

पन्ना में महिला कांग्रेस ने इंदौर में दूषित पानी पीने से हुई 16 मौतों के विरोध में प्रदर्शन किया। आज बुधवार शाम को अंबेडकर चौक पर हुए इस प्रदर्शन में दूषित पानी से हुई मौतों को ‘प्रशासनिक हत्या’ करार दिया गया। हाथों में मोमबत्तियां लेकर रखा दो मिनट का मौन महिला नेत्री श्रीमती आस्था तिवारी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता अंबेडकर चौक पर एकत्रित हुए। उन्होंने हाथों में जलती मोमबत्तियां लेकर दो मिनट का मौन रखा और इंदौर के मृतकों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान चौक पर प्रशासन के प्रति गहरी नाराजगी देखी गई। कांग्रेस नेत्री बोली-भाजपा को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं प्रदर्शन के दौरान श्रीमती आस्था तिवारी ने प्रशासन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ये 16 मौतें प्राकृतिक नहीं, बल्कि सिस्टम की लापरवाही से की गई ‘हत्याएं’ हैं। तिवारी ने आरोप लगाया कि जब सरकार स्वच्छ पानी जैसा बुनियादी हक नहीं दे सकती, तो उसे सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। दोषियों अधिकारियों पर कार्रवाई, पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के सामने अपनी प्रमुख मांगें रखीं। इनमें दूषित पानी की आपूर्ति के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर तत्काल कठोर कार्रवाई, पीड़ित परिवारों को सरकार द्वारा उचित आर्थिक सहायता प्रदान करना और क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल की गारंटी सुनिश्चित करना शामिल है। उनका उद्देश्य था कि भविष्य में पन्ना जैसी जगहों पर ऐसी त्रासदी न दोहराई जाए। इस विरोध प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनीश खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के दिग्गज नेता और महिलाएं शामिल हुईं। श्रीमती तिवारी ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो यह शांतिपूर्ण मोमबत्ती प्रदर्शन एक उग्र आंदोलन में बदल जाएगा। कार्यक्रम में शिवप्रकाश दीक्षित, रेहान खान, रमा बुंदेला, रहीमा खातून, चांदनी जाटव समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *