इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से मौतों का सिलसिला जारी है। अब तक 23 मौत हो चुकी है। अभी 39 मरीज एडमिट हैं, जिनमें से 10 आईसीयू में हैं। इनमें भी तीन वेंटिलेटर पर हैं। लगातार हो रही मौतों को लेकर अभी भी क्षेत्र में दहशत है। अब यहां टैंकरों से पानी दिया जा रहा है। मंगलवार को नगर निगम ने ओवरहेड टैंक से सप्लाई कर पाइपलाइन चेक की। निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल ने बताया कि ये पानी उपयोग करने के लिए नहीं है। लीकेज चेक करने के लिए है। इस पानी की सैंपलिंग की जाएगी। इन सैंपलों की रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट होगी। दैनिक भास्कर के 10 रिपोर्टर ने मंगलवार को शहर के 6 वार्डों से पानी की समस्या पर लाइव रिपोर्ट की। वार्ड नंबर 22, 39, 52 और 56 में गंदा, बदबूदार और झाग वाला पानी आ रहा है। कई जगह तो पानी में कीड़े भी आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि शुरुआत में जो पानी आता उसे तो फेंकना ही पड़ता है। इसे बहाएंगे नहीं तो मर जाएंगे। पढ़िए, पूरी रिपोर्ट… सबसे पहले इंदौर के दूषित पानी की 5 तस्वीरें… देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में पार्षद पति भी कह रहे– पानी गंदा है… वार्ड-4 के हरीश अग्रवाल ने बताया कि नल खुलते ही गंदा पानी आया। पहले सड़क पर पानी बताना पड़ता है। इसके बाद ठीक पानी आता है। हम चाहते हैं कि हमें साफ पानी मिले। वार्ड–22 में पानी की लाइन में लीकेज मिला है। पार्षद राजू भदौरिया ने कहा, टंकियां बनाने से परेशानी खत्म नहीं होगी। डिस्ट्रीब्यूशन लाइन में बदलाव करने से समस्या खत्म हो सकती है। वार्ड– 39 की एक महिला ने बताया कि सालभर से गंदे पानी की समस्या है। शिकायत कर चुके हैं। अधिकारी कहते थे कि हम क्या करें। हम गंदा पानी ही इस्तेमाल कर को मजबूर हैं। वार्ड–39 के पार्षद पति इकबाल खान ने भी बताया कि अभी पानी गंदा आ रहा है। इसका बड़ा कारण अवैध नल कनेक्शन हैं। अवैध कनेक्शन से लीकेज होने की आशंका बढ़ जाती है। वार्ड–49 की सीमा कटारिया ने बताया कि पानी से कीड़े निकलते हैं। पड़ोसियों के बोरिंग का पानी लेना पड़ता है। यहां 30-35 साल पुरानी पाइप लाइन से पानी सप्लाई हो रहा है। वार्ड–52 के दिलीप यादव ने बताया कि मूसाखेड़ी तीन साल से गंदा पानी आ रहा है। इसी पानी को उबालकर पीते हैं। हम कई बार दूषित पानी की शिकायत कर चुके हैं। वार्ड– 56 के फिरोज गांधी नगर में गंदा पानी आ रहा है। लोग बीमार हो रहे हैं। ड्रेनेज का पानी और नाला भी पास में है। हालांकि, कई इलाकों में पाइपलाइन का काम शुरू हो गया है। मामले से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… 1. मां बोली-घर का नल ही था बेटे का कातिल: इंदौर की साधना का दर्द- खुद उसे जहर पिलाती रही 2. हे भागीरथ! पानी से मौतें कब तक? फिर जानें गईं: इंदौर में 23वीं मौत, ICU में भी मरीज बढ़कर 13 हुए खबर के मिनट-टु-मिनट अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…


