इंदौर में लगा I LOVE PIG सेव एनिमल का पोस्टर:कलेक्टर चौराहे के पास लगा पोस्टर बना चर्चा का विषय, पुलिस कर रही जांच

इंदौर में एक पोस्टर को लेकर शहर की राजनीति गरमा गई है। मंगलवार को एक वीडियो सामने आया है। ये वीडियो कलेक्टर चौराहे के पास का है। यहां किसी ने I LOVE PIG सेव एनिमल का पोस्टर लगा दिया। इस पर पिग का फोटो भी लगा था। शहर में ये पोस्टर चर्चा का विषय बन गया है। इधर, पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं कांग्रेस का कहना है कि मामले में पुलिस को FIR दर्ज करना चाहिए और पोस्टर लगाने वालों पर कार्रवाई करना चाहिए। बता दें कि इंदौर के कलेक्टर चौराहे पर एक पोस्टर किसी ने लगा दिया। जिस पर I LOVE PIG MUMMU SAVE ANIMALS लिखा हुआ है। साथ में पिग का फोटो भी लगा है। हालांकि इस पोस्टर को वहां से हटा दिया गया है। मगर यह पोस्टर चर्चा का विषय बन चुका है। मामले की कर रहे जांच मामले में एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि पोस्टरों लेकर पुलिस और प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जा रही है। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह द्वारा पहले ही ऐसे लेकर आदेश जारी किया जा चुका है। जिसके तहत कार्रवाई की जाएगी। ये जो पोस्टर लगा है इसमें पता लगाया जा रहा है कि किस व्यक्ति ने और किस उद्देश्य से पोस्टर लगाया है। मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को दर्ज करना चाहिए FIR इस मामले में कांग्रेस नेता राकेश सिंह यादव ने कहा कि इंदौर में साम्प्रदायिक माहौल बिगाड़ने का षड्यंत्र किया जा रहा है। सीतला माता बाजार के प्रकरण के बाद अभी कुछ ऐसे पोस्टर लगाए गए है जिससे की तनाव पैदा हो सकता है। सरकार को तत्काल मामले में संज्ञान लेना चाहिए और पुलिस को FIR दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज चेक कर लगाने वालों को तुरंत पकड़ना चाहिए। इन लोगों को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्र‌वाई होना चाहिए। मामले में विधायक उषा ठाकुर से जब सवाल किया गया तो विधायक ने कहा कि जो स्वतंत्रता कि अभिव्यक्ति है उसका सदुपयोग-दुरुपयोग करते रहते है, ये सभी उसी का परिणाम है। ये खबर भी पढ़ें… आई लव मोहम्मद’ के जवाब में ‘आई लव महाकाल’ अभियान यूपी के कानपुर में बारावफात जुलूस के दौरान लगे ‘आई लव मोहम्मद’ बैनर विवाद के बाद अब मध्यप्रदेश के इंदौर, उज्जैन और भोपाल में भी ऐसे पोस्टर दिखाई देने लगे हैं। यहां ‘आई लव मोहम्मद’ के जवाब में ‘आई लव महाकाल’ के पोस्टर लगे हैं।पूरी खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *