इंदौर की बाणगंगा पुलिस ने पिता पुत्र और उनके साथियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा को लेकर एफआईआर की है। बताया जाता है कि आरोपी रास्ते में बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे थे। जब पुलिस पहुंची तो आरोपियों ने यहां उनसे भी विवाद किया। पुलिसकर्मियों ने बाणगंगा के पुलिसकर्मी रामकुमार त्यागी निवासी चौथी पल्टन की शिकायत पर धीरज पुत्र विक्रम सोनारथिया निवासी न्यू बजरंगपुरा,विक्रम पुत्र रघुनाथ,आर्यन ओर उनके साथियों के खिलाफ हंगामा करने और पुलिस से विवाद करने के मामले में एफआईआर की है।
रामकुमार त्यागी के मुताबिक उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ लोग सड़क पर अपनी गाड़ियां खड़ी कर अनावश्यक भीड़ लगाकर हुड़दंग कर रहे है। इसमें आने जाने वाले राहगीरों का रास्ता रुका है । तब प्रधान आरक्षक चरण सिंह ने उन्हें वहां से हटने के लिए कहा किंतु विक्रम उसके बेटे आर्यन और धीरज ने आस पड़ोस के लोगों को आवाज देकर बुला लिया और सभी लोग चिल्ला चोट कर पुलिसकर्मियों के साथ हुज्जत करने लगे। इसी दौरान इन लोगों ने हमारे साथ झूमाझटकी की। सभी पुलिस की गाड़ियों के आगे खड़े हो गए। वाहन के आगे खड़े हो गये इस कारण से पुलिस सभी को पकड़कर थाने ले आई। उन पर शासकीय कार्य में बाधा को लेकर एफआईआर की गई है।
पुलिसकर्मियों ने किया विवाद
इधर दूसरे पक्ष के लोगो का कहना था कि पुलिसकर्मी किसी को इलाके में पकड़ने पहुंचे थे। दोनों सिविल कपड़ों में थे। तब रास्ता देने की बात पर उन्होंने कुछ लोगों से धक्कामुक्की की। बाद में पता चला कि वह पुलिसकर्मी है। इसके बाद उन्होंने थाने से पुलिस की गाड़ी बुलवा ली। सभी को थाने लेकर गए। यहां युवकों ने दोनों पुलिसकर्मियों के तीन वीडियो विवाद करते हुए मोबाइल में भी बनाए थे। उन्हें थाने में डिलीट करवा दिया गया।


