फूड पॉइजनिंग से एक ही परिवार के पांच सदस्य बीमार:पन्ना में कुदवा रोटी खाने से बिगड़ी तबीयत, झाड़-फूंक के बाद अस्पताल ले गए परिजन

पन्ना में एक ही घर के पांच सदस्य फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए हैं। दरअसल, कुदवा की रोटी और चने की भाजी खाने के बाद उन्हें उल्टी और चक्कर आने की शिकायत हुई। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने के बजाय घर पर ही रातभर झाड़-फूंक करवाते रहे। यह घटना 20 दिसंबर की रात करीब 10 से 11 बजे के बीच की है। कुदवा की रोटी, चने की भाजी खाने के बाद बिगड़ी तबीयत धरमपुर जमुनिया गांव की सुनीता आदिवासी ने बताया कि राजकुमार आदिवासी (30), हरिराम आदिवासी (15), रिंकी आदिवासी (12), अनामिका आदिवासी (25) और छोटे आदिवासी (29) ने खाने में कुदवा की रोटी और चने की भाजी खाई थी। इसके कुछ समय बाद सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। घर के बड़े-बुजुर्गों ने की झाड़-फूंक पड़ोसी महेश सिंह के अनुसार, जब सभी को उल्टी और चक्कर आने लगे, तो घर के बड़े-बुजुर्गों ने झाड़-फूंक शुरू कर दी। पूरी रात घर पर ही झाड़-फूंक चलती रही, लेकिन किसी को आराम नहीं मिला। इसके बाद गांव वालों की मदद से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने बताया कि यह समस्या कुदवा की रोटी और चने की भाजी के कारण हुई है। हालत नाजुक होने के कारण प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल पन्ना रेफर कर दिया गया। सभी पांचों मरीजों को 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पन्ना पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। ड्यूटी डॉक्टर सभी मरीजों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *