इग्नू:टर्म एंड परीक्षा के लिए 6 अक्टूबर तक कर सकते हैं अप्लाई

जालंधर| इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की ओर से दिसंबर 2025 के लिए आयोजित की जाने वाले टर्म एंड परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। ऑनलाइन दूरस्थ शिक्षा और ऑनलाइन कार्यक्रमों के लिए सेमेस्टर परीक्षा हेतु आवेदन आधिकारिक वेबसाइट exam.ignou.ac.in. के जरिए जमा किए जा सकते है। दिसंबर सत्र की टर्म-एंड परीक्षाएं 1 दिसंबर से आयोजित की जाएंगी। परीक्षा पेन और पेपर के साथ-साथ कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। इसके लिए जारी नोटिस में कहा गया है कि टर्म-एंड-परीक्षा के लिए पात्र छात्रों द्वारा परीक्षा फॉर्म (टीईई, प्रोजेक्ट सबमिशन और प्रैक्टिकल परीक्षा) जमा करने के लिए ऑनलाइन 6 अक्तूबर तक बिना लेट फीस के अप्लाई कर सकते है। वहीं लेट फीस के साथ आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 20 अक्टूबर रखी गई है। उम्मीदवारों को 1,100 रुपये लेट फीस देनी होगी वहीं परीक्षा फॉर्म भरते समय छात्रों को परीक्षा का तरीका, पाठ्यक्रम और परीक्षा केंद्र चुनना होगा। बीएल-आईएस कार्यक्रम सहित प्रायोगिक या प्रयोगशाला पाठ्यक्रमों में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रर करने वाले छात्रों को परीक्षा स्थल और कार्यक्रम के लिए अपने क्षेत्रीय केंद्र से संपर्क करना होगा। वहीं समर्थ पोर्टल के माध्यम से परीक्षा फॉर्म भरने के मद्देनजर, परीक्षा केंद्र में बदलाव के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। एक बार चुने गए पाठ्यक्रमों को परीक्षा फॉर्म जमा करने के बाद नहीं बदला जाएगा। परीक्षा दो सेशन में आयोजित की जाएगी। सुबह का सत्र सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक और शाम का सत्र दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। पाठ्यक्रमों के प्रश्नपत्र वस्तुपरक किस्म के प्रश्न (एमसीक्यू)/ ओएमआर आधारित होंगे। इसके साथ ही कहा गया है कि इग्नू की ओर से परीक्षा के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड एग्जाम तिथि से कुछ दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। प्रवेश पत्र उपलब्ध होने के बाद अभ्यर्थी यूजर नेम एवं पासवर्ड दर्ज करके ऑफिशियल वेबसाइट से एडमिट कार्ड प्राप्त कर पाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *