इम्पैक्ट रीजेंसी बनती जा रही है आम लोगों की पहली पसंद

अमृतसर| जालंधर जीटी रोड पर बटाला बाइपास के समीप स्थित आधुनिक रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट इम्पैक्ट रीजेंसी तेजी से लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है। क्षेत्र में हो रहे तेज विकास और उत्कृष्ट बुनियादी सुविधाओं के कारण यह टाउनशिप अपने सपनों का घर बनाने वालों के लिए एक आदर्श विकल्प के रूप में उभर रही है। इम्पैक्ट ग्रुप के सह महाप्रबंधक राजेश सेठी ने बताया कि लॉन्च के साथ ही इस प्रोजेक्ट को शानदार प्रतिक्रिया मिली है। करीब 11 एकड़ में विकसित इस टाउनशिप में चौड़ी सड़कें, हरियाली को विशेष महत्व दिया गया है। नेशनल हाईवे से सीधा जुड़ाव होने से यहां से बटाला, गुरदासपुर, पठानकोट सहित हिमाचल और जम्मू के लिए भी बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि इम्पैक्ट रीजेंसी में 148 गज से लेकर 300 गज तक के प्लॉट उपलब्ध हैं। आधुनिक सीवरेज सिस्टम, सुंदर ग्रीन गार्डन और पानी की नियमित आपूर्ति के लिए पर्याप्त स्टोरेज क्षमता इस प्रोजेक्ट की खास पहचान है। राजेश सेठी के अनुसार आसपास मेडिकल सुविधाएं, इंडस्ट्रियल एरिया, इंडस्ट्रियल पार्क और श्री गुरु रामदास अस्पताल जैसी प्रमुख संस्थाएं मौजूद हैं, सिंगल गेट कॉलोनी होने के कारण यहां 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *