भास्कर न्यूज | अमृतसर रायन इंटरनेशनल स्कूल की दसवीं कक्षा की छात्रा दिशिका ने खेल जगत में स्कूल का गौरव बढ़ाया है। जालंधर में आयोजित पंजाब स्कूल राज्य बैडमिंटन चैंपियनशिप (अंडर-17) में शानदार प्रदर्शन करते हुए दिशिका ने राज्य स्तर पर स्कूल को दूसरा स्थान दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उनकी इस असाधारण प्रतिभा और खेल भावना को देखते हुए अब उनका चयन दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए किया गया है, जहां वह पंजाब का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह उपलब्धि अध्यक्ष डॉ. एएफ पिंटो और प्रबंध निदेशक डॉ. ग्रेस पिंटो के कुशल नेतृत्व में स्कूल की खेल प्रतिबद्धता को दर्शाती है। प्रिंसिपल कंचन मल्होत्रा ने दिशिका और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि दिशिका की सफलता अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है और यह स्कूल के सर्वांगीण विकास के लक्ष्य को सिद्ध करती है।


