शूर हॉस्पिटल में सीएमई: विशेषज्ञों ने साझा किए आधुनिक उपचार के गुर

अमृतसर| शूर हॉस्पिटल अमृतसर सिटी मेडिकल सोसायटी की ओर से सीएमई का आयोजन किया गया। सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. वरिंदर शर्मा और महासचिव डॉ. विवेक संगर की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में चिकित्सा जगत के दिग्गजों ने आधुनिक तकनीकों पर चर्चा की। मुख्य प्रवक्ता और डायबिटीज विशेषज्ञ डॉ. सूरज शूर ने कहा कि डायबिटीज एक गंभीर रोग है, लेकिन सही समय पर इलाज और जीवनशैली में बदलाव से इस पर नियंत्रण संभव है। उन्होंने चेतावनी दी कि लक्षणों की अनदेखी करने से शरीर में कई अन्य गंभीर रोग उत्पन्न हो सकते हैं। न्यूरो विशेषज्ञ डॉ. दिनेश कुमार ने पैरालिसिस (लकवा) के कारणों और लक्षणों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि न्यूरो संबंधी समस्याओं में देरी करना खतरनाक हो सकता है। वहीं, प्लास्टिक सर्जन डॉ. हरकिरण दीप सिंह ने प्लास्टिक सर्जरी के क्षेत्र में आई नवीनतम तकनीकों की जानकारी साझा की। इस अवसर पर डॉ. अश्वनी मनन, डॉ. कुलविंदर सिंह, डॉ. संजीव आनंद, डॉ. सुखदेव सिंह नंगली और डॉ. जेपी सिंह सहित सैकड़ों डॉक्टर उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *