अमृतसर| थाना सदर की पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने के बाद एक घर में रेड कर 71 अवैध शराब की बोतलें बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी राज कुमार निवासी फतेहगढ़ चूड़िया रोड के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को गुप्त सूचना के बाद फतेहगढ़ चूड़िया रोड स्थित एक घर में छापेमारी की गई, जहां से अलग-अलग ब्रैंड की अवैध शराब की बोतलें बरामद का गईं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी के दौरान आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सका। फिलहाल आरोपी राज कुमार के खिलाफ पर्चा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की अलग-अलग टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। पुलिस जांच कर रही है कि आरोपी यह शराब कहां से लाता था और किन-किन लोगों को सप्लाई करता था।


