लुधियाना| श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा साहिब, सराभा नगर में साझा गुरबाणी पुस्तक “इलाही ज्ञान का सागर आदि गुरु ग्रंथ साहिब” का लोकार्पण हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में पुस्तक की पहली प्रति श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को समर्पित की गई, जिसे बाबा बंदा सिंह बहादुर इंटरनेशनल फाउंडेशन के प्रधान कृष्ण कुमार बावा ने अर्पित किया। इसके बाद सिख विद्वान अनुराग सिंह, डॉ. दलजीत सिंह उत्तर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी प्रधान जसपाल सिंह ठुकराल और एसएस खुराना समेत अन्य सदस्यों ने पुस्तक का विधिवत लोकार्पण किया। अनुराग सिंह ने बताया कि यह पुस्तक पहले हिंदी, पंजाबी और अंग्रेजी में थी, लेकिन अब विशेष रूप से पंजाबी में प्रकाशित की गई है।


