ईडी ने सोना तस्करी सिंडिकेट के खिलाफ लिया एक्शन:3.76 करोड़ की संपत्ति अटैच, कैश-फ्लैट्स और जमीनें जब्त, PMLA के तहत कार्यवाई

छत्तीसगढ़ के प्रवर्तन निदेशालय रायपुर जोनल कार्यालय ने शुक्रवार को सोना तस्करी सिंडिकेट से जुड़े सदस्यों के खिलाफ कार्यवाई की हैं। जिसमें सचिन केदार और पुरुषोत्तम कवले की करीब 3.76 करोड़ रुपए की संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इनमें बैंक खातों में जमा रकम, फ्लैट्स और जमीनें शामिल हैं। यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) 2002 के तहत की गई है। ईडी ने यह जांच डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने कस्टम्स एक्ट 1962 की धारा 135 के तहत दर्ज शिकायत के आधार पर शुरू की थी। इस केस में तस्करी करके सोना लाने वाले कैरियर्स को डीआरआई ने पकड़ा था। बरामद सोना विदेशी मूल का था, जिसे भारत में अवैध तरीके से लाकर रायपुर में खपत के लिए भेजा गया था। ED के मुताबिक, इसका मास्टरमाइंड विजय बैद उर्फ विक्की है। रायपुर में खपाते थे गोल्ड ईडी की जांच में सामने आया कि सचिन केदार ने विजय बैद के निर्देश पर कोलकाता से रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, नागपुर और मुंबई तक विदेशी सोने की तस्करी की। यह सोना भारत-बांग्लादेश बॉर्डर के जरिए लाया गया था। इसके बाद इसे रायपुर के नामचीन ज्वैलर्स को बेचा गया। जिन लोगों को यह सोना बेचा गया, उनमें सुनील कुमार जैन (सहेली ज्वेलर्स), प्रकाश सांखला (नवकार ज्वेलर्स), सुमीत ज्वेलर्स, पुरुषोत्तम कवले (सागर ज्वेलर्स) और धीरेज बैद शामिल हैं। जांच एजेंसी के मुताबिक, इस केस में तस्करी किए गए विदेशी सोना और चांदी के रूप में कुल 260.97 करोड़ रुपए की अवैध संपत्ति का अनुमान है। अभी तक ईडी ने कुल 64.14 करोड़ रुपए की संपत्तियां जब्त या अटैच की जा चुकी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *