सुकमा| नगरीय निकाय आम निर्वाचन और उप निर्वाचन के लिए ईवीएम मशीनों का प्रथम रेंडमाइजेशन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में 29 जनवरी को किया गया। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में उपलब्ध कुल 135 बीयू और 67 सीयू ईवीएम मशीनों का पूरक रैंडमाइजेशन सोमवार को सभी राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में किया जाएगा। सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों से रेंडमाइजेशन प्रक्रिया में शामिल होने अनुरोध किया गया है।


