भास्कर न्यूज | कोरबा विद्युत गृह हायर सेकेंडरी स्कूल क्रमांक 1 में शनिवार को मतदान दलों को ईवीएम संचालन और निर्वाचन प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनर्स ने पीठासीन अधिकारियों और मतदान कर्मियों को बैलेट यूनिट, सेंट्रल यूनिट, कंट्रोल यूनिट के संचालन की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान मतदान प्रक्रिया में बरती जाने वाली सावधानियां, विभिन्न मत पत्रों, लिफाफों और मत अभिलेख की प्रविष्टि के तरीके भी बताए गए। अपर कलेक्टर और रिटर्निंग अधिकारी मनोज कुमार बंजारे ने प्रशिक्षण का निरीक्षण कर कर्मचारियों से चर्चा की। अपर कलेक्टर ने कहा कि ईवीएम मशीन के सही संचालन का प्रशिक्षण जरूरी है। मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष और सुचारू हो मत पत्र लेखा के संबंध में भी जानकारी ली। मतदान दलों से चर्चा करते अपर कलेक्टर।


