उज्जैन में सीजन की सबसे ठंडी रात, पारा 9 डिग्री:ठंडी हवाओं से बढ़ी ठिठुरन; दिन और रात के तापमान में 17 डिग्री का अंतर

प्रदेशभर में चल रही ठंडी हवाओं का असर उज्जैन में भी दिखाई दे रहा है। बीती रात तापमान गिरकर 9 डिग्री पर पहुंच गया, जो इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण दिन और रात दोनों के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। शहर में दिन और रात के तापमान में 17 डिग्री से अधिक का अंतर देखा गया। पिछले चार दिनों में दिन और रात के तापमान में करीब 2 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। सुबह और रात में तेज ठिठुरन महसूस हो रही है, जबकि दिन में धूप निकलने के बाद थोड़ी राहत मिलती है। हालांकि, ठंडी हवाओं के चलते ठंड का असर दिनभर बना रहता है। शनिवार रात अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री था। वहीं रविवार को रात का न्यूनतम तापमान घटकर 9 डिग्री हो गया। एक दिन में पारे के 2 डिग्री गिरने से सर्दी और बढ़ गई है। इसका असर सुबह काम पर निकलने वाले लोगों और स्कूली बच्चों पर भी साफ दिखा, जिन्हें कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना है, जिससे शहर में ठिठुरन और बढ़ सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *