रांची पुलिस ने एक करोड़ रुपए की अवैध शराब पकड़ी है, जिसे ट्रक में बिहार लेकर जा रहे थे। रांची पुलिस ने शराब के साथ ट्रक के चालक और खलासी को भी गिरफ्तार किया है। बाड़मेर, राजस्थान के रहने वाले अर्जुन सिंह उर्फ अर्जुन चौधरी और जगदीश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। 14 चक्का ट्रक में 180 एमएल की 13,296 बोतल, 375 एमएल की 7320 बोतल और 750 एमएल की 2652 बोतल कार्टन में पैक कर ट्रक पर लोड किया गया था। उसे छिपाने के लिए पीछे रुई से भरे बोरे लदे हुए थे। इसकी कीमत लगभग एक करोड़ रुपए है। एसएसपी चंदन सिन्हा ने बताया कि रांची पुलिस को सूचना मिलने के बाद गुमला-रांची मेन रोड में चेकिंग अभियान चलाया गया। ट्रक को पुलिस ने रोका और चालक से पूछा कि क्या लदा है, तो ट्रक चालक नहीं बता पाया। जब ट्रक के पीछे लदे रुई के बोरा को हटाया गया तो अंदर शराब से भरे कार्टन दिखे। बता दें कि बिहार में चुनावी सरगर्मी बढ़ते ही वहां शराब की मांग बढ़ गई है। झारखंड से बड़े पैमाने पर अवैध शराब की सप्लाई हो रही है। गोदाम में रखे हुए थे नकली शराब तैयार करने के सामान उत्पाद की टीम ने जब बालालौंग में उसके गोदाम में छापेमारी की तो वहां नकली शराब बनाने के सामान िमले। गोदाम में तैयार शराब भी मिली। वहां से उत्पाद की टीम ने अलग-अलग 6 विदेशी ब्रांड के 10500 कार्क व ढक्कन, विदेशी ब्रांड के 5 तरह के 6000 पीस लेबल और 3000 पीस स्टीकर जब्त किए गए। गणेश ने बालालौंग में सुनसान इलाके में अपना गोदाम बना रखा था। जहां आम लोगों का आना-जाना नहीं था। चालक ने बताया… फोन पर बताते थे जाने का सेफ रास्ता पुलिस ने जब चालक अर्जुन सिंह से पूछताछ की तो उसने बताया कि शराब बिहार ले जा रहा था। उसे एक नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने कहा था कि कैंपी रोड पानीपत ब्रिज से वह ट्रक लेकर चला था। जिसे झारखंड के हजारीबाग में एक ढाबे के पास पहुंचाने के लिए कहा गया था। वहां से ट्रक को कोई दूसरा चालक लेकर बिहार जाता। ट्रक चालक ने पुलिस को बताया कि उसे फोन पर लोकेशन बताया जा रहा था कि किस ओर से निकलना है। एक करोड़ की अवैध शराब ले जा रहे थे बिहार, रांची पुलिस ने पकड़ी, चालक-खलासी अरेस्ट
उत्पाद विभाग ने बुधवार को एक बड़े शराब माफिया गणेश गोराई व उसके सहयोगी राजदेव राम को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार गणेश गोराई धनबाद के चिरकुंडा का रहने वाला है। वहीं राजदेव राम पलामू लेस्लीगंज का है। गणेश गोराई अवैध नकली शराब बनाने का किंगपिन है। जिसकी काफी दिनों से उत्पाद विभाग को तलाश थी। गोराई बुधवार को 20 लाख रुपए मूल्य की तैयार नकली शराब के साथ तब पकड़ा गया, जब वह पिकअप वैन में नकली शराब लेकर एक अन्य कार, जिसमें वह खुद था, एस्कॉर्ट कर ले जा रहा था। सहायक उत्पाद आयुक्त अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि गणेश गोराई कुख्यात शराब माफिया है। बड़ी मात्रा में अवैध नकली शराब बनाता है और उसकी सप्लाई झारखंड के अलावा बिहार में भी करता है। उसकी गिरफ्तारी उत्पाद विभाग के लिए बड़ी उपलब्धि है।


